Testy Paneer Butter Masala Recipe
सामग्री
पनीर 400 ग्राम (तिकोने टुकडो में काट ले)
बटर 4 चम्मच
तेल 1 चम्मच
तेजपत्ता 2
लौंग 2-3
धनियाकेदाने 2 चम्मच (क्रश करी हुई)
दालचीनी 1 इंचकाटुकड़ा
सुखीलालमिर्च 2
प्याज़ 1 लम्बाकटाहुआ
अदरकपेस्ट 1 चम्मच
लहसुनपेस्ट 1 चम्मच
धनियापाउडर 1 चम्मच
लालमिर्चपाउडर 1 चम्मच
टमाटर 5-6 कटेहुए
कसूरीमेथी 1/2 चम्मच
क्रीमआधाकप
स्वादानुसार नमक
विधि
-
एक कढाई में बटर और तेल को मिला के गरम करे उसमे तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, सूखी लाल मिर्च तोड़ के, एक चम्मच धनिया के कुचल के डाल दे , आधे मिनट के लिए भूने,
-
अब प्याज़ मिलाये, आधा मिनट और पकाए, अदरक और लह्सुन का पेस्ट मिलाये, एक मिनट और पकाए.
-
अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और कटे हुए टमाटर मिलाये, लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
-
गैस बंद कर दे और मसाले को ठंडा करके पेस्ट बना ले.
-
अब एक कढाई में बचा हुआ बटर डाले, पिसे हुए मसाले का पेस्ट डाले दो मिनट तक भूने पनीर के टुकड़े मिलाये,
-
स्वादानुसार नमक और एक कप पानी मिलाये, धीमी आंच पर ढक कर पांच मिनट तक पकाए, कसूरी मेथी मिलाये.
-
गैस बंद करके क्रीम मिलाये, और बचे हुए धनिया के बीज क्रश करके सजाये.
-
