दम आलू बनाने की विधि
आज हम आपके लिए दम आलू रेसिपी लेकर आए हैं।
आवश्यक सामग्री : Dum Aloo Ingredients
- आलू_Potato – 500 ग्राम (छोटे आकार के),
- टमाटर प्योरी_Tomato puree- 01 कप,
- प्याज़ का पेस्ट_Onion pest – 02 बड़े चम्मच,
- तेल_Oil – 02 बड़े चम्मच,
- देशी घी_Pure ghee – 01 बड़ा चम्मच,
- अदरक-लहसुन पेस्ट_Ginger-Garlic pest – 01 बड़ा चम्मच,
- दही_Curd – 01 बड़ा चम्मच,
- धनिया पाउडर_Coriander powder – 01 बड़ा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर_Chilli powder – 02 छोटे चम्मच,
- हल्दी पाउडर_Turmeric powder – 01 छोटा चम्मच,
- नमक_Salt – स्वादानुसार,
- धनिया पत्ती_Coriande leaf – सजाने के लिए।
दम आलू बनाने की विधि : How to Make Dum Aloo in Hindi
दम आलू रेसिपी इन हिंदी Dum Aloo Recipe in Hindi के लिए सबसे पहले आलू धो कर छील लें। इसके बाद कांटे की सहायता से सभी आलुओं को गोद लें।
अब कढ़ाही में घी गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें आलुओं को डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद प्रेशर कुकर में तेल गरम करें।
तेल गरम होने पर उसमें जीरा डाल कर चटका लें। इसके बाद अदरक-लहसुन
का पेस्ट डालें और गुलाबी होने तक तल लें। फिर प्याज़ डालें और
सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर डालकर दो मिनट तक भूनें। फिर टमाटर प्योरी डालें और मसाले को तेल छोड़ने तक भून लें।
अब मसाले में भुनें हुए आलू और दही डालें और लगातार चलाते हुए पांच मिनट
भून कर नमक और दो ग्लास पानी डालें। इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और
धीमी आंच पर दस मिनट पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
