दाल तड़का रेसिपी ढाबा स्टाइल

     दाल तड़का रेसिपी 

 

आज हम आपके लिए  दाल तड़का रेसिपी  लेकर आए हैं ढाबा स्टाइल आपको जरूर पसंद आएगी।

दाल तड़का बनाने की विधि

 आवश्यक सामग्री :

  • अरहर_तुअर दाल (Toor dal) – 02 कप,
  • टमाटर_Tomato – 03 (बारीक कटे हुए),
  • प्याज_Onion – 02 (बारीक कटे हुए),
  • हरी मिर्च_Green chillies – 03 (बारीक कटी हुई),
  • धनिया पाउडर_Coriander powder – 02 छोटे चम्मच,
  • हल्दी पाउडर_Turmeric powder – 01 छोटा चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर_Chilli powder – 01 छोटा चम्मच,
  • जीरा_Cumen seeds – 01 एक छोटा चम्मच,
  • अदरक_Ginger – लहसुन पेस्ट-01 चम्मच,
  • हींग_Asafoetida – एक चुटकी (पिसी हुई),
  • साबुत लाल मिर्च_Chilli powder – 01 नग,
  • मक्खन/घी_Butter/Ghee – 02 बड़े चम्मच  
  • नमक_Salt – स्वादानुसार।

दाल तड़का बनाने की विधि :

दाल तड़का रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर बीस मिनट के लिए भिगो कर रख दें। 
भीगी हुई  दाल को कूकर में डाल कर उसमें आवश्यकतानुसार पानी, हल्दी और नमक मिलाकर दाल को पकाएं। कुकर में दो सीटी आने के बाद आंच को धीमी कर दें और तीसरी सीटी लगने के बाद गैस बंद कर दें।

अब कड़ाही में एक चम्मच मक्खन डाल कर गर्म करें। मक्खन गर्म होने पर उसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।

प्याज सुनहरा होने पर कड़ाही में टमाटर डालें और मुलायम होने तक पकाएं। इसके बाद उसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट तक पकाएं। 

अब कड़ाही में उबली हुई दाल डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक पैन में बचा मक्खन गर्म करें। गर्म होने पर उसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च, हींग का तड़का लगाएं। अब गैस को बंद कर दें और तड़के को दाल में डालकर चला दें।

लीजिए आपकी  दाल तड़का बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी दाल तड़का ढाबा स्टाइलतैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम सर्व करें। 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post