वेज मंचाऊ सूप
सामग्री
- 1/4 कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई
- 1/4 कप गाजर बारीक कटी हुई
- 1/4 कप बींस बारीक कटी हुई
- 1/4 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 4-5 मशरूम बारीक कटे हुए
- 4-5 हरे प्याज़ बारीक कटे हुए
- 2 छोटे चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन
- 2 छोटे चम्मच कद्दूकस करा हुआ अदरक
- 1` बड़ा चम्मच हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच सोया सौस
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर 1 कप पानी में घुला हुआ
- 2 बड़े चम्मच तेल या बटर
- 1 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
- 4 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- ऊपर से सजाने के लिए
- 1 कप तले हुए नुडल्स
विधि
-
एक कढाई में तेल या बटर डाल के गरम करे फिर उसमे अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डाल के तेज आंच पर कुछ देर भूने.
-
कटी हुई पत्ता गोभी, बीन्स, मशरूम, गाजर, शिमला मिर्च और हरे प्याज़ डाल के दो तीन मिनट तक भूने.
-
हरी धनिया डाल के 1 मिनट और भूने फिर 4 कप पानी डाल के पकने दे.
-
नमक, काली मिर्च, पानी में घुला हुआ कॉर्न फ्लौर और सोया सौस मिला के लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाए.
-
गैस से उतार के ऊपर से तले हुए नुडल्स डाल के तुरंत ही गरम गरम परोसे.
