वेज मोमोज रेसिपी | veg momos recipe in hindi
वेज मोमोज बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री :
- मैदा Flour - 100 ग्राम,
- पनीर Paneer - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ),
- बन्द गोभी Cabbage - 01 कप (बारीक कतरा हुआ),
- गाजर Carrot - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई),
- शिमला मिर्च Capsicum - 01 (मीडियम साइज की),
- प्याज Onion - 01 (बारीक कटी हुई),
- हरी मिर्च Green chilli - 01 (बारीक कतरी हुई),
- अदरक Ginger - 01 टुकड़ा (कद्दूकस कर लें),
- लहसुन Garlic - 07 कलियां (कुटी हुई),
- हरा धनिया Coriander - 02 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ),
- तिल का तेल Til oil - 02 बड़े चम्मच,
- काली मिर्च पाउडर Black pepper powder - 1/4 चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर Chilli powder - 1/4 चम्मच,
- सिरका Vinegar - 01 बड़ा चम्मच,
- सोया सॉस Soya sauce - 01 बड़ा चम्मच,
- नमक Salt - स्वादानुसार।
मोमोज बनाने की विधि :
मोमोज रेसिपी के लिए सबसे पहले मैदा को छान कर पानी की मदद से गूंद लें और फिर उसे एक घंटे के लिए ढ़क कर रख दें।
अब गूंथे हुये आटे की छोटी-छोटी लोई बना
लें। लोई इतनी बड़ी हो कि उसे पतला-पतला बेलने पर लगभग 3 इंच गोलाई की
पूरी तैयार हो सके। बेली हुई पूरी में उचित मात्रा में भरावन सामग्री रखें
और उसे चारों ओर से मोड़ते हुए मोमोज के आकार में बन्द कर दें।
इसके बाद स्टैण्ड को खोल लें और सबसे नीचे वाले सांचे के मोमोज को निकाल कर सबसे ऊपर वाले खाने में रख दें और ऊपर वालों को नीचे वाले खाने मेें। ऐसा करने के बाद लगभग 10 मिनट तक इन्हें पकायें। मोमोज पक कर तैयार हो जायेंगे।
लेकिन अगर आपके पास मोमोज स्टैण्ड नहीं है, तो तो भी आप मोमोज रेसिपी
प्रिपेयर कर सकते हैं। आप एक भगोने में लगभग 1/2 पानी भरें और उसके ऊपर
स्टील वाली छलनी पलट रख दें। ध्यान रहे, छलनी की ऊपरी सतह पानी से थोड़ा
उपर उठी होनी चाहिए। इसके बाद चलनी के ऊपर मोमोज रख दें और इन्हें 20 मिनट
पकायें।
लीजिए, मोमोज बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके वेज मोमोज़ Veg
Momos तैयार हैं। इन्हें गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और मोमोज की चटनी Momos Chutney के साथ परोसें।
